फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   valvo bus

दो महीने बाद भी नहीं दौड़ीं वोल्वो बसें 

Thu, 23 Feb 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
valvo bus
रामपुर में नगर पालिका के वर्कशाप में खड़ी वोल्वो बसें, जिन्हें शहर की सड़कों पर दौड़ना था। अमर उजाला

विज्ञापन

अफसरों की सुस्ती कहें या फिर कुछ और। मगर, शहर को सिटी बसों को उतारने का प्लान हवा हवाई साबित हो रहा है। वोल्वो बसें आने के बाद भी सड़कों पर नहीं उतारी जा सकी हैं, जिससे यूपी सरकार की रामपुर में सिटी बस चलाने की योजना कागजों में ही दौड़ रही है। बसें फिलहाल नगर पालिका के कब्जे में हैं। 

शहर में सिटी बस चलाने की घोषणा यूं तो साल भर पहले की गई थी, लेकिन साल भर के बाद अब शहर को दिसंबर में सिटी बसों के संचालन का तोहफा भी दे  दिया गया। चुनाव की घोषणा से ऐन पहले तमाम विकास कार्यों का लोकार्पण नगर  विकास मंत्री आजम  खां ने शहर को सिटी बस का तोहफा भी देने की भी कवायद की थी। दिसंबर में नगर विकास मंत्री ने सिटी बसों को दौड़ाने के लिए हरी झंडी दी थी। सिटी बस के संचालन को हरी झंडी तो दे दी गई, लेकिन इस सपने को जमीन पर नहीं उतारा जा सका है। इसकी वजह कहीं न कहीं सरकारी सिस्टम की लापरवाही है।
विज्ञापन


शहर में सिटी बस के  लिए यूं तो कुल 48 बसें स्वीकृत हैं, जिसमें आठ वोल्वो बसों को भी शामिल किया गया है, लेकिन पहले चरण में परिवहन विभाग को चार बसें ही मिल पाई थीं इसके बाद इतनी ही बसें और मिल गई थीं।  उद्घाटन के बाद चार बसों में से दो बसों को कौशांबी के लिए ट्रायल के लिए उतारा गया था, लेकिन कुछ ही दिन में इन बसों को रोक दिया गया। इसकी वजह इन दोनों गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी न होना भी बताई गई है। इन बसों का रूट भी तय न हो पाना है। दो माह गुजर चुके हैं, लेकिन न तो नगर पालिका और न ही रोडवेज इन बसों को संचालित नहीं करा पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



लिहाजा इन बसों को फिलहाल नगर पालिका के हैंडओवर कर दिया गया है। यह बसें पालिका में ही धूल चाट रही हैं।  नगर पालिका परिषद के माध्यम से इन बसों का संचालन होना है इसलिए रूट व बस के स्टापेज भी इसको ही तैयार करना है। यानि कुल मिलाकर अभी तक सिटी बसों को  शहर की सड़कों पर नहीं उतारा गया है। यह बसें कब उतरेंगी इसको लेकर अभी तक  स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। फिलहाल तो इंतजार ही लोगों का विकल्प रह गया  है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed