फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   vaccination camp started from 21 jun in kinnaur

किन्नौर में कल से टीकाकरण अभियान होगा शुरू

Sat, 19 Jun 2021 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
vaccination camp started from 21 jun in kinnaur
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों को कोरोना की वैक्सीनेशन लगवाने के लिए 21 से 25 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कोविड-19 महामारी को लेकर गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि इस दौरान जिले के सभी पात्र व्यक्तियों को कोरोना का पहला टीका लगाया जाएगा। प्रदेश सरकार जनजातीय और दूरदराज के क्षेत्रों में सभी पात्र व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। इसके तहत जिले में यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए टीकाकरण केंद्र में ही पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ के अलावा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपस्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जिले के ऐसे मजदूर, जिनके पास सरकार के निर्धारित पहचान हैं, उनका भी टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए उनका पंजीकरण स्थानीय ग्राम पंचायत के सचिव या अन्य अधिकारी करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि टीकाकरण के अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 25 जून तक जिले के सभी नागरिकों को कोरोना के टीके की प्रथम डोज लगाई जाएगी। उन्होंने इसके लिए स्थानीय ग्राम पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं महिला मंडल और युवक मंडल के स्वंयसेवियों से भी आग्रह किया कि वे लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। इससे ही किन्नौर जिले में टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा किया जा सकेगा।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में 70,390 व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, इसमें अभी तक जिले में 49 प्रतिशत 34,450 व्यक्तियों ने कोरोना का पहला टीका लगा लिया है जबकि निर्धारित लक्ष्य के 26 प्रतिशत 8,870 व्यक्तियों से कोरोना का दूसरा टीका भी लगा लिया गया है। उन्होंने कहा कि विदेश जाने वाले व्यक्तियों को कोरोना की दूसरी डोज 28 दिन के बाद लगाई जाएगी।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। कलस्टर मोड पर रोगी वाहन सुविधा उपलब्ध रहेगी। धात्री माताएं भी टीका लगा सकती हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने लोगों से आग्रह किया कि वे टीकाकरण के लिए निकटतम स्वास्थ्य संस्थान पहुंचे। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से हमारे स्वास्थ्य पर कोई भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है।

बैठक में उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. अवनींद्र कुमार, सहायक आयुक्त मुनीष कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर, निगरानी अधिकारी डॉ. कविराज, डॉ. अन्वेषा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अशोक चंद्र, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा जोगिंद्र सिंह राव और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed