{"_id":"5beb1e07bdec226957070cc9","slug":"utitly-of-sugar-mill-land-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन स्तर से ही गठित हो समिति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन स्तर से ही गठित हो समिति
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
लक्ट्रेट में सिंचाई बंधु की बैठक में मौजूद किसान व अफसर। - अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चीनी मिल की जमीन के उपयोग को लेकर जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने विधि प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि चीनी मिल को लेकर शासन को पत्र लिखा जाए। साथ ही मिल की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए शासन स्तर से ही उच्चस्तरीय समिति का गठन कर मिल की जमीन को लेकर निर्णय भी शासन स्तर से ही करने की बात कही जाए, जिससे जमीन का सही उपयोग हो सके।
मंगलवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में लंबे समय से बंद पड़ी चीनी मिल को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मिल की वर्तमान स्थिति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। कहा कि चीनी मिल करीब 18 हेक्टेयर भूमि पर बनी है, लेकिन मिल को लेकर स्थानीय स्तर पर किसी भी तरह का निर्णय लेना संभव नहीं है।
उन्होंने विधि प्रभारी बीएस राय को निर्देश देते हुए कहा कि मिल से जुड़े प्रत्येक मामले के बारे में विस्तार से शासन को बताएं। मुख्य विकास अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, सीओ केमरी आशुतोष दीक्षित, जिला गन्ना अधिकारी हेमराज आदि रहे।