{"_id":"6635d3428e999bab4f005a0c","slug":"up-woman-talking-to-lover-went-missing-15-days-ago-lover-left-her-husband-said-stay-away-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पति काम पर जाता तो महिला प्रेमी से करती बात, 15 दिन पहले हुई गायब, प्रेमी ने छोड़ा.. पति बोला- दूर रहो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति काम पर जाता तो महिला प्रेमी से करती बात, 15 दिन पहले हुई गायब, प्रेमी ने छोड़ा.. पति बोला- दूर रहो
Sat, 04 May 2024 11:49 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 04 May 2024 11:49 AM IST
सार
मसवासी इलाके में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 15 दिन पहले प्रेमी के साथ गई महिला घर लौट आई है। इसके बाद उसे पति ने रखने से इनकार करने के साथ प्रेमी ने भी पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन
police crime
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसवासी क्षेत्र के एक गांव से 15 दिन पहले पति और बेटे को छोड़कर प्रेमी संग गई महिला घर लौट आई तो पति ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। वहीं प्रेमी ने भी महिला से पल्ला झाड़ लिया। यह मामला चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। महिला की शादी लगभग छह साल पहले एक युवक से हुई थी।
विज्ञापन
उनका पांच वर्षीय बेटा भी है। इसी दौरान महिला का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से हो गया। लोगों ने बताया कि पति जब मजदूरी करने चला जाता था तब वह अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात करती थी। प्रेम प्रसंग बढ़ने पर दोनों मिलने लगे।
विज्ञापन
पति को जब प्रेम प्रसंग का पता चला तब उसने पत्नी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। विवाहिता 15 दिन पहले अपने पांच साल के बेटे को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिली थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को विवाहिता अपने घर वापस लौट आई, लेकिन पति ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। प्रेमी ने भी अब उससे पल्ला झाड़ लिया है। हालांकि, अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।