{"_id":"65642d2c0d4100854e0e91d8","slug":"up-teachar-was-sitting-with-his-feet-table-class-when-asked-he-behaved-rudely-with-officer-suspended-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: क्लास में मेज पर पैर रखकर बैठे थे गुरुजी, पूछने पर अधिकारी से किया अभद्र व्यवहार...कर दिए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: क्लास में मेज पर पैर रखकर बैठे थे गुरुजी, पूछने पर अधिकारी से किया अभद्र व्यवहार...कर दिए निलंबित
Mon, 27 Nov 2023 11:16 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:16 AM IST
सार
प्राथमिक विद्यालय मिलक दूंदी के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक रविकांत कक्षा में टेबल पर पैर रखकर बैठे हुए थे। कक्षा कक्ष की व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गई। बीएसए संजीव कुमार ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
रामपुर में शिक्षक से जानकारी लेते बीएसए
- फोटो : संवाद
विस्तार
अनुशासनहीनता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक कक्षा में स्कूल में मेज पर पैर रखकर बैठे हुए थे। साथ ही इन पर नियुक्ति प्राधिकारी से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने विकास खंड स्वार के कई बेसिक स्कूलों में पहुंचकर निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मिलक दूंदी के निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक रविकांत कक्षा में टेबल पर पैर रखकर बैठे हुए थे। कक्षा कक्ष की व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गई। पूछने पर उन्होंने नियुक्ति प्राधिकारी से अशोभनीय व्यवहार किया। इसके अलावा विद्यालय को निपुण बनाने की दिशा में कोई भी कार्य संतोषजनक नहीं पाए गए।
विज्ञापन
बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देशों का अनुपालन नहीं करने, शिक्षण कार्य में रुचि न लेते हुए अपने दायित्वों का भली भांति निर्वहन न करने के आरोप में सहायक अध्यापक रविकांत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
इसी ब्लॉक का उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगजा निरीक्षण के दौरान बंद मिला। लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि विद्यालय तीन दिन से बंद है। बीएसए ने विद्यालय के समस्त स्टाफ का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया है।