{"_id":"66a3759af6c6be37240ec936","slug":"up-news-police-sent-husband-to-jail-woman-swallowed-poison-in-front-of-sp-office-condition-critical-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पति को पुलिस ने भेजा जेल, महिला ने एसपी दफ्तर के सामने निगला जहर, हालत गंभीर.. जिला अस्पताल से रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पति को पुलिस ने भेजा जेल, महिला ने एसपी दफ्तर के सामने निगला जहर, हालत गंभीर.. जिला अस्पताल से रेफर
Fri, 26 Jul 2024 03:38 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:38 PM IST
सार
रामपुर के एसपी दफ्तर के सामने महिला ने जहर निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
महिला से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वार की रहने वाली महिला ने पति को जेल भेजे जाने से नाराज होकर शुक्रवार को एसपी कार्यालय के सामने जहर खा लिया। इस घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। स्वार कोतवाली क्षेत्र के फाजिलपुर गांव निवासी बाबूराम की पत्नी नेहा करीब दो बजे कचहरी स्थित एसपी कार्यालय पहुंची। जहां उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
नेहा की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों के मुताबिक, नेहा के पति बाबूराम को दो दिन पहले स्वार पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
नेहा इस मामले की शिकायत करने और अपने पति से मिलने कचहरी पहुंची थी। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अजय मिश्रा ने बताया कि नेहा पति से मिलने के लिए कचहरी आई थी। जहां उसने जहर खा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।