{"_id":"5883ac9e4f1c1b7649efe0e5","slug":"up-election2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से ‘तैयार’ किए जाएंगे कर्मचारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से ‘तैयार’ किए जाएंगे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन में चुनाव संबंधी बैठक में बोलते अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को रविवार से तैयार किया जाएगा। इसके लिए उनका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम ने प्रशिक्षण की तैयारियों का जायजा लेते हुए प्रशिक्षण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
चुुनाव में लगाए गए पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण रविवार से किया जाएगा। दस्तकारी हाट पनवड़िया में रविवार को होने वाले प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने दस्तकारी हाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशिक्षण स्थल पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई एवं सूक्ष्म जलपान कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही तलब कर आवश्यक निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि ईवीएम के प्रशिक्षण हेतु प्रथम पाली में 410 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम को कल प्रात: सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा द्वितीय पाली में अपरान्ह दो बजे से लेकर सांय 5 बजे तक 410 पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन चुनाव कर्मी की ड्यूटी लगी है उनको किस प्रकार से मतदान कराना है तथा किन-किन बातों का ध्यान रखना है ईवीएम वोट मषीन को किसी प्रकार से संचालित करना है, इसका प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर विस्तार से देंगे और ईवीएम मशीन तैयार करने का प्रशिक्षण का एक अंग है। इस मौके पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश कुमार मंगला के साथ ही नोडल अधिकारी को व्यवस्थाऐं समय से मुकम्मल कराने के निर्देश दिये।