फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   up election 000

चुनावी होर्डिंग्स पर फिर चला अफसरों का डंडा

Fri, 06 Jan 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /  रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो /  रामपुर Updated Fri, 06 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता का पालन कराने  के लिए अफसरों ने राजनीतिक दलों द्वारा लगवाए गई प्रचार सामग्री को हटवाने का काम दूसरे दिन भी जारी रखा।  देर शाम तक चले अभियान के दौरान पहले ही दिन आठ सौ से ज्यादा होर्डिंग व फ्लैक्सी उतरवा ली गई।             

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की घोषणा बुधवार को कर दी गई थी,जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने अफसरों को सार्वजनिक, सरकारी व निजी भवनों पर लगी राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री को हटवाने के निर्देश दिए। इस निर्देश के बाद एक्टिव हुई टीमों ने प्रशासनिक अमले ने जोरदार ढंग से प्रचार सामग्री पर डंडा चलाया। प्रशासन का यह अभियान गुरुवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


रामपुर में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीमों ने शहर में स्वार रोड, ईदगाह गेट,  हाईवे समेत कई स्थानों पर प्रचार सामग्री को हटवाया। इस दौरान फ्लैक्सी को जब्त कर लिया गया। साथ ही स्वार रोड समेत कई स्थानों से प्रचार सामग्री हटा ली गई। दोपहर बाद शुरू किए गए अभियान के बाद देर शाम तक पांच सौ से ज्यादा होर्डिंग को हटा लिया गया था। प्रचार सामग्री को हटाने का काम तेजी से शुरू किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने बताया कि किसी भी सरकारी भवन, सार्वनिजक स्थान या फिर किसी भी निजी भवन पर राजनीतिक दल के प्रतिनिधि प्रचार सामग्री नहीं लगाएंगे। आचार संहिता के उल्लंघन को सभी टीमों का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 साफ किया है कि यदि कहीं भी प्रचार सामग्री लगी हुई पाई गई तो टीमों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर दढ़ियाल, स्वार, टांडा, बिलासपुर, केमरी, मिलक, शाहबाद, सैफनी, धमोरा, भोट क्षेत्र में भी प्रचार सामग्री को हटाने काम किया गया है। एसडीएम टांडा ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को आचार-संहिता लागू हो चुकी है। नगर व क्षेत्र में राजनीतिक पार्टियों के बैनर, पोस्टर व होर्डिंग्स हटवाए गए हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान तहसील क्षेत्र में सख्ती से आचार-संहिता का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed