फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP Board - Evaluation begins, 22244 answer sheets checked on the first day

Rampur News: यूपी बोर्ड - मूल्यांकन शुरू, पहले दिन जांची गईं 22244 उत्तर पुस्तिकाएं

Thu, 20 Mar 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
UP Board - Evaluation begins, 22244 answer sheets checked on the first day
अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। जिले में चार केंद्रों पर पहले दिन हाईस्कूल व इंटर की 22244 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुआ।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में राजकीय इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, जेएसएस इंटर कॉलेज तथा एकेके इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है, जिसमें बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज व आईएम इंटर कॉलेज में इंटर और एकेके इंटर कॉलेज व जेएसएच इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ। जिले में हाईस्कूल की 193613 व इंटर की 173370 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। पहले दिन हुए मूल्यांकन के तहत हाईस्कूल की 13443 व इंटर की 8503 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। पहले दिन 1880 परीक्षकों के सापेक्ष 1040 परीक्षक उपस्थित रहे। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य संपन्न कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed