{"_id":"61c764add7ac383c0f3a83f7","slug":"uoung-injured-in-gun-shot-rampur-news-mbd41389687","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटवाई। पुराने विवाद को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। एक के बाद एक दो गोलियां चलाईं। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने के बाद मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
शनिवार रात लगभग पौने नौ बजे पटवाई थाना क्षेत्र के मथुरापुर कला गांव निवासी प्रिंस से गांव के ही एक युवक से पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान गाली गलौज होने लगी। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने प्रिंस पर एक के बाद एक दो गोलियां चला दीं। गोली चलने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। वहीं, एक गोली मिस हो गई, जबकि दूसरी गोली प्रिंस के हाथ में लग गई। इससे प्रिंस गंभीर रूप से घायल होकर चीख पुकार मचाता हुआ सड़क पर गिर गया। उधर, परिजनों ने आनन-फानन में एंबुलेंस को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी ओर पटवाई पुलिस भी सूचना पाकर पहुंच गई। देर रात पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई थी। बताया गया कि लगभग पांच वर्ष पुराने किसी विवाद को लेकर गोली मारने की घटना हुई है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि युवक पर गांव के ही सोनू नामक युवक ने गोली चलाई है। जिस युवक को गोली मारी गई है। वह फिलहाल खतरे से बाहर है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।