{"_id":"6234925c4f5fc06dd63cfe75","slug":"unknown-vehicle-collided-with-a-young-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में दर्दनाक मौत
Fri, 18 Mar 2022 07:38 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 18 Mar 2022 07:38 PM IST
सार
मुरादाबाद के कंजरी सराय के मोहल्ला ताड़ीखाना निवासी मोनू बाइक से रामपुर के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के सुहावा गांव में अपनी ससुराल गया था। रास्ते में सैफनी थाना क्षेत्र के ताजपुर बेहटा के निकट एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
रामपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र में होली पर बाइक से अपनी ससुराल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी भिजवाया। त्योहार पर युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जनपद मुरादाबाद के कंजरी सराय के मोहल्ला ताड़ीखाना निवासी मोनू (32) की ससुराल शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के सुहावा गांव की है। शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर मोनू अपनी ससुराल होली मिलने के लिए आ रहे थे। करीब सुबह साढ़े दस बजे सैफनी थाना क्षेत्र के ताजपुर बेहटा के निकट सैफनी की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को शाहबाद के सीएचसी में रखवा दिया। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त करने के बाद मृतक की ससुराल और परिवार वालों को सूचित किया गया। सूचना पाकर मृतक की ससुराल और परिवार के लोग वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी अनीता का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक का एक आठ माह का बच्चा भी है।
विज्ञापन