फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   twoperson killed in road accident

डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, दो की मौत

Thu, 24 Nov 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो./ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो./ रामपुर Updated Thu, 24 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 
नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे ट्राली पर बैठे दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के बाद बरेली के लिए रेफर कर दिया गया।

पटवाई थाना क्षेत्र के गांव  मदारपुर निवासी  मोहम्मद इस्लाम व उनके गांव के लोग आरा मशीनों से लकड़ी की छीलन भरकर बेचने का काम करते हैं। मंगलवार की रात इस्लाम अपने गांव मदारपुर के साथी शमीम,अकबर, शरीफ, महीपाल के साथ गांव के ही धर्मपाल के ट्रैक्टर ट्राली से धमोरा से छीलन  लेकर शहर की ओर आ रहे थे। शहजादनगर थाने के पास रात करीब एक बजे पीछे से तेज गति से आ रहे डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे हादसे के बाद दोनों अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली में  बैठे सभी लोग उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। किसी तरह से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शमीम (25) को म़ृत घोषित कर दिया जबकि इस्लाम सहित सभी की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया। इस्लाम (37) की बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।  मौत की खबर सुनकर दोनों के परिवार के लोग पहुंच गए। परिजनों का रो- रोकर बुुुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिए। हादसे में डीसीएम चालक व हेल्पर भी घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed