{"_id":"6a5d2502ed0a6be67e03812a","slug":"two-youths-arrested-for-allegedly-pelting-stones-at-a-train-rampur-news-c-282-1-rmp1001-175909-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रेन पर पत्थर फेंकने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रेन पर पत्थर फेंकने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
Mon, 20 Jul 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जम्मू से बाराबंकी जा रहे एक यात्री को रामपुर क्षेत्र में ट्रेन पर फेंके गए पत्थर से चोट लगने के मामले में जीआरपी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घायल यात्री का प्राथमिक उपचार बरेली में कराया गया था।
शनिवार को जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस के एस-6 कोच में सवार यात्री अनमोल गुप्ता बाराबंकी जा रहे थे। मुरादाबाद के बाद रामपुर क्षेत्र में पहुंचने पर एक पत्थर उनकी आंख के पास आकर लगा, जिससे वह घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर कोच में मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोच में तैनात पुलिस टीम ने बरेली कंट्रोल रूम को जानकारी दी। ट्रेन के बरेली पहुंचने पर जीआरपी ने घायल का प्राथमिक उपचार कराया और उन्हें आगे रवाना कर दिया।
घटना रामपुर क्षेत्र में होने के कारण यहां रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच के दौरान रविवार दोपहर करीब एक बजे सूचना पर जीआरपी टीम अंडरपास के पास पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अनस (20) और समीर (19) निवासी ग्राम गोवर्धनपुर, थाना मूंढापांडे, जिला मुरादाबाद बताए। जीआरपी ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।