{"_id":"5813acc74f1c1b900dbc1ea1","slug":"two-women-died-due-to-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो महिलाओं की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 29 Oct 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलग- अलग क्षेत्रों में बुखार से दो महिलाओं की मौत हो गई।स्वार तहसील क्षेत्र के गांव नूरपुर फाजलपुर निवासी फरथ सिंह की पत्नी रंजीत कौर (35) को तीन दिन पूर्व तेज बुखार आया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई तब परिजन उसे उचित उपचार के लिए उत्तराखंड के हल्द्वानी चिकित्सालय ले गये जहां महिला को डेंगू की पुष्टि हुई। गुरुवार को रात्रि उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जैसे ही सूचना परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इधर, टांडा के मोहल्ला काजीपुरा निवासी पीस पार्टी के नगर अध्यक्ष असलम सैफी की साठ वर्षीय माँ आमना पत्नी मोहम्मद इक़बाल को पांच दिन पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने महिला का इलाज नगर के निजी चिकित्सक से कराया। परन्तु हालात में कोई सुधार न होने पर घबराये परिजनों ने सीएचसी टांडा में भर्ती करा दिया था। यहाँ पर भी महिला की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ तब परिजन महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी। अ
विज्ञापन
जीमनगर थाना क्षेत्र के गांव बगरुआ निवासी नायाब हुसैन को डेंगू की पुष्टि होने पर उनको मुरादाबाद में इलाज कराया जा रहा है।