हनी ट्रैप में फंसाकर रंगदारी मांगने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार
सार
पुलिस के मुताबिक मुरादाबाद के डिलारी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 06 जुलाई 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके मोबाइल पर किसी महिला ने कॉल किया था और बिजनेस के सिलसिले में अपने घर पर बुलाया था। जांच में यह बात सामने आई कि कुछ महिलाएं और पुरुष मिलकर संगठित गिरोह चला रहे हैं जो युवकों को हनी ट्रैप में फंसाकर अपने पास बुलाते हैं और उनकी आपत्ति जनक वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्लैकमेल करते हैं। इस गिरोह में कौन-कौन से लोग शामिल हैं इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन