फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two ultrasound center seal

नोडल अधिकारी ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर मारा छापा, दो सेंटर किए गए सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
two ultrasound center seal
मिलक/टांडा(रामपुर)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोडल अधिकारी के नेतृत्व में टांडा और मिलक में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान दो अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बिना चिकित्सक की मौजूदगी के अल्ट्रासाउंड होते पाए जाने पर टीम ने दोनों को सील कर दिया। इसके साथ ही दोनों के पंजीकरण के निरस्तीकरण की कार्रवाई की प्रकिया शुरूकर दी है।
विज्ञापन

नोएडा से रामपुर आए डिप्टी सीएमओ वरुण सिंह को जिले में पीसीपीएनडीटी एक्ट ( प्री-कन्सेप्शन एंड प्री नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक एक्ट) यानि पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के अनुपालन के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। मंगलवार को नोडल अधिकारी एआरओ विजय कुमार और टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग पर निकले। जिस पर टीम ने मिलक के दीप अल्ट्रासाउंड पर छापा मारा। इस दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटर पर बिना चिकित्सक के मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। इसके बाद वे अपनी टीम के साथ टांडा के मैट्रॉसिटी अल्ट्रासाउंड एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंच गए। यहां भी बिना चिकित्सक के मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। इस पर टीम ने इस अल्ट्रासाउंड सेंटर को भी सील कर दिया। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि दोनों अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed