फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two police workers will be honoured

आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सम्मानित होंगे हेड कांस्टेबल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
two police workers will be honoured
रामपुर। स्वतंत्रता दिवस पर उपनिरीक्षक और हेड कांस्टेबल को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। शासकीय सेवाओं के लिए रामपुर के दो पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। इनमें हेड कांस्टेबल ने बेहतरीन कार्य करते हुए तीन आतंकवादियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल सुखदेव सिंह 1991-92 में देहरादून के रायवाला थाना में आरक्षी के पद पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने सुखदेव सिंह ने एक मकान में रुके तीन आतंकवादियों को पकड़ा था। इसके साथ ही मुकदमे में पैरवी कर तीन व्यक्तियों को आजीवन कारावास व पचास हजार के जुर्माना का दंड लगवाया था। इसको लेकर ही स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस समय सुखदेव सिंह भोट थाने में तैनात हैं। वहीं, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र 1986 में पुलिस में भर्ती हुए थे। लगातार 30 वर्ष के उत्कृष्ट कार्य के दौरान कोई भी रिमार्क और सजा नहीं मिली। इसको लेकर ही उन्हें सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। सुरेश चंद्र उप निरीक्षक के पद पर भोट थाने में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed