फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two persons of rampur died in jaipur

Rampur News: जयपुर में रामपुर के दो लकड़ी कारोबारियों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
two persons of rampur died in jaipur
शाहबाद। जयपुर में सड़क हादसे में रामपुर के दो लकड़ी कारोबारियों की मौत हो गई। शाहबाद तहसील क्षेत्र के मढ़ेया तुलसी गांव निवासी फईम (35) और शहजादनगर निवासी सालिम पेशे से लकड़ी कारोबारी थे। राजस्थान के जयपुर में लकड़ी के कारोबार करते थे। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे दोनों लकड़ी कारोबारी जयपुर में अपने काम से जा रहे थे। इस दौरान जयपुर हाईवे पर डाक ले जाने वाले ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना परिवार के लोगों को मिली। इसके बाद परिवार के लोग जयपुर पहुंचे। बृहस्पतिवार देर शाम को उन्होंने पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार देर शाम को जब उपरोक्त दोनों लकड़ी कारोबारियों के शव घर पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि फईम ने अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ा है। पांच वर्ष पूर्व ही फईम की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed