{"_id":"617ed07f5d892f3e7018c3e8","slug":"two-persons-injured-in-old-enemy-rampur-news-mbd4080791101","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोसीपुरा में रंजिशन घर में घुसकर जानलेवा हमला, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोसीपुरा में रंजिशन घर में घुसकर जानलेवा हमला, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसवासी (रामपुर)। बाइक से सीमेंट लेने जा रहे ग्रामीण को रविवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ग्रामीण घायल हो गया। विरोध करने पर कार से निकले दबंगों ने बाइक सवार पर हमला बोल दिया। वह बचकर घर भागा तो दबंगों ने ट्रैक्टर से ग्रामीण के घर का गेट तोड़ दिया और घर के लोगों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। बताया जाता है कि इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी की, जिसमें उसका पिता घायल हो गए। ग्रामीण मौके पर आए तो हमलावर फरार हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मामला क्षेत्र के ग्राम घोसीपुरा का है। गांव निवासी निजाम बाइक से सीमेंट लेने जा रहे थे। इस दौरान अचानक पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में निजाम घायल हो गए। निजाम ने गांव निवासी कार चालक से मामले का विरोध किया, तो कार सवार कई दबंगों ने निजाम पर हमला बोल दिया।
निजाम ने बमुश्किल बचकर अपने घर की ओर दौड़ लगा दी। इसके बाद दबंगों ने निजाम के घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने निजाम के घर का गेट ट्रैक्टर से तोड़ दिया। घर में घुसे हमलावरों ने निजाम और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में निजाम समेत घर की महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
बताया कि निजाम के पिता जब उसे बचाने आए तो दबंगों ने पिता सलीम पर फायर झोंक दिया। गोली सलीम की जांघ से लगकर निकल गई। ताबड़तोड़ फायरिंग से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। जब तक निजाम पक्ष के लोग जमा हुए, तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों को स्वार सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सूचना पर चौकी इंचार्ज कोमल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। कुछ ही देर में स्वार सीओ धर्मसिंह मार्छाल और एसओ हरेंद्र सिंह भारी फोर्स के साथ घोसीपुरा-पट्टीकलां गांव पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन सभी फरार हो गए।
स्वार सीओ धर्मसिंह मार्छाल ने बताया कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।