फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two persons drowned in pond

तालाब में डूब रहे किशोर को बचाने कूदा युवक, दोनों की डूबकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
two persons drowned in pond
रामपुर। पड़ोस के गांव के तालाब में भेड़ बकरियों को नहलाने गए ग्रामीण व एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। शोर शराबा सुनकर खेतों में काम कर रहे आसपास के ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों ने दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकाला। वहीं, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचानाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए लाने लगी, लेकिन किशोर के परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस ने युवक को शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी नंदकिशोर पुत्र अमर सिंह (35 वर्ष) भेड़ बकरियां चराने का काम करता था। सोमवार को तीन बजे के लगभग वो गांव के ही वाजिद(17) के साथ पड़ोस के गांव मडैयान शादी के तालाब में भेड़ बकरियों को नहलाने के लिए गया था। इस दौरान वाजिद किसी तरह तालाब में चला गया। वह डूबने लगा। उसने शोर मचाया, तो नंदकिशोर भी वाजिद को बचाने के लिए तालाब में कूद गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग शोर-शराबा सुनकर तालाब की ओर भागे। देखा तो दोनों तालाब में डूब चुके थे। ग्रामीणों ने किसी तरह से दोनों के शव तालाब से निकाले। मृतकों के परिजनों को जानकारी दी, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण दोनों के शव अपने गांव ले आए। इस किसी ने घटना की जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरा, जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आने लगे। लेकिन, वाजिद के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। ऐसे में पुलिस ने नंद किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि रायपुर गांव का एक युवक एवं एक किशोर शादी की मडैयान गांव के तालाब में डूब गए। इससे दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया था, लेकिन वाजिद के परिजनों ने मना कर दिया। ऐसे में सिर्फ नंदकिशोर का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed