{"_id":"6161ddac8ebc3e624a3ec011","slug":"two-persons-died-in-accident-rampur-news-mbd4056096197","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, डंपर में रेता भर रहे एक मजदूर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, डंपर में रेता भर रहे एक मजदूर समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसवासी (रामपुर) । कागज भरे ट्रक ने एक डंपर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डंपर में रेता भर रहे एक मजदूर और ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि हादसे में मारे गए मजदूर और ट्रक चालक के शव का पंचनामा भरा गया। ट्रक चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
हादसा स्वार क्षेत्र घोसीपुरा-पट्टीकला में रुद्रपुर- हरिद्वार हाईवे पर हुआ। घटनास्थल पर हादसे से पहले एक रेत का डंपर पलट गया था। जिसका रेता भरने के लिए शनिवार रात एक दूसरे डंपर को भेजा गया था। डंपर चालक ने डंपर को सड़क पर खड़ा कर दिया इसके बाद मजदूर उसमें रेता भरने लगे।
इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आए कागज भरे अनियंत्रित ट्रक ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मिलक नौखरीद गांव निवासी मजदूर बंटी (28) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही ट्रक चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजूदर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर स्वार-मसवासी पुलिस के साथ ही उत्तराखंड की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बंटी की शिनाख्त की लेकिन, ट्रक चालक के अन्य क्षेत्र के होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक का हेल्पर हादसे के बाद फरार हो गया। वहीं हादसे में दो घायलों को काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।