फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two persons arrested in suicide case of teenager

सैफनी में दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या के मामले में दो और गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
two persons arrested in suicide case of teenager
सैफनी (रामपुर)। सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 मई की देर शाम एक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में एक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, पुलिस ने मामले की विवेचना को जारी रखा। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों पर मामले को रफा-दफा करने के आरोप में युवक के पिता और भाई की भूमिका को पाया। जिस पर पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों के नाम को मुकदमे में जोड़ते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने परिजनों को बताया था कि 22 मई को उसके घर के निकट ही रहने वाले लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने आरोपी पक्ष से बात की। इसके बाद पीड़िता और आरोपी की शादी कराने की बात कही गई लेकिन, इस पर आरोपी पक्ष के लोग तैयार नहीं हुए। इस बीच घटना के बाद लोक-लाज के चलते परेशान पीड़िता 25 मई की शाम में घर में टीन के पाइप में दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसमें पीड़ित पक्ष का आरोप था कि आरोपी पक्ष लगातार उन पर समझौता करने और किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने को लेकर दबाव बना रहे थे। इसी से परेशान होकर पीड़िता फंदे पर झूल गई। इसके बाद पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, पुलिस ने मामले की विवेचना को जारी रखा और विवेचना के दौरान युवक के पिता और भाई की भूमिका भी पाई गई। जिसमें पाया गया कि दोनों ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर समझौता करने और कार्रवाई न करने का दबाव बनाया था। इसी आरोप में पुलिस ने रविवार को दोनों के नाम मुकदमे में जोड़ते हुए गिरफ्तार कर लिया। सैफनी थानाध्यक्ष प्रवीण कटियार ने बताया कि मामले में दोनों की समझौता करने और कार्रवाई न करने को लेकर दबाव बनाया गया था। इसी आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed