{"_id":"678aac44062589226a08035d","slug":"two-people-seriously-injured-in-road-accidents-rampur-news-c-282-1-rmp1001-138028-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर घायल
Sat, 18 Jan 2025 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे केमरी के मोहम्मद नगर नानकार गांव निवासी नूर अहमद अपने घर जा रहा था। धावनी हसनपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे सरकारी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
वहीं बीती रात करीब साढ़े सात बजे दूसरी दुर्घटना में नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी अभिषेक अचानक बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने मोहल्ले में बाइक से कहीं जा रहा था। उसके परिजन उसे सीएचसी लेकर आए। डॉक्टर ने बताया कि दोनों घायलों की गंभीर स्थिति के कारण उन्हें रेफर किया गया है।