{"_id":"5ed929688ebc3e90571a464c","slug":"two-people-from-rampur-found-corona-positive-in-moradabad-rampur-news-mbd351407515","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर के दो लोग मुरादाबाद में मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर के दो लोग मुरादाबाद में मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
केमरी में कोरोना संक्रमित युवक के परिजनों को एंबुलैंस से अस्पताल ले जाते स्वास्थ्य कर्मी। फोटो ?
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रामपुर के दो लोग मुरादाबाद में कोरोना पॉजिटिव आए हैं। ये दोनों इलाज कराने वहां गए थे और वहीं से उनके सैंपल जांच को भेजे गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजनों को सेहत विभाग ने जौहर यूनिवर्सिटी स्थित अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया है। सीएमओ का कहना है कि प्रोटोकॉल के तहत एहतियात के सभी कदम उठाए जाएंगे।
केमरी के रहने वाले युवक को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। बुखार ठीक नहीं होने पर वह इलाज कराने मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में गया था। वहां उसे डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया था और सैंपल जांच को भेज दिया था। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रामपुर के सीएमओ को इसकी जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके संपर्क में आने वाले पांच लोगों को जौहर यूनिवर्सिटी के अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया है। युवक केमरी का ही रहने वाला है और कारपेेंटर का काम करता है।
दूसरे मामले में टांडा की रहने वाली एक महिला को डिलीवरी होने वाली थी। महिला को कुछ दिक्कत आ रही थी। इस वजह से उसके परिजन इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए थे। वहीं के एक अस्पताल में उसकी डिलीवरी हुई थी और उसके सैंपल भी वहीं से भेजे गए थे। गुरुवार को आई रिपोर्ट में उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मुरादाबाद से इसकी जानकारी दिए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके छह परिजनों को जौहर यूनिवर्सिटी अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया है। महिला के परिवार में भी कोई बाहर से नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि दोनों में कोरोना का संक्रमण कहां से आया।
विज्ञापन
मुरादाबाद से जानकारी मिली है कि रामपुर के एक युवक और एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस मामले में दोनों के परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। प्रोटोकॉल के तहत अन्य जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
- आन्जनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी