{"_id":"61c2351f92f8ed20eb38bed9","slug":"two-new-cases-of-corona-infection-including-a-four-year-old-innocent-came-to-the-fore-rampur-news-mbd413454384","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की मासूम समेत कोरोना संक्रमण के दो नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल की मासूम समेत कोरोना संक्रमण के दो नए मामले आए सामने
विज्ञापन
रामपुर। मंगलवार को आई जांच की रिपोर्ट में जिले में कोरोना संक्रमण दो नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या तीन हो गई है। नए संक्रमितों में एक चार साल की मासूम भी शामिल है।
रविवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में बरेली में हुई जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित पाए गए व्यक्ति के परिवार सहित संपर्क में आए 105 लोगों के सैंपल लिए थे। इन सैंपल को आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया था। मंगलवार सुबह प्राप्त हुई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में दो नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इनमें सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक महिला और एक चार साल की मासूम शामिल है। वहीं बरेली में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद संबंधित व्यक्ति के सैंपल को ओमिक्रॉन की पुष्टि के लिए भी भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट का स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को इंतजार है।
रविवार को संक्रमित पाए गए व्यक्ति बरेली में भर्ती
रामपुर। रविवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने बेटे की छह दिसंबर को मुरादाबाद में शादी की थी। उसके बाद उनकी तबियत खराब हो गई थी। जिस पर परिजन उपचार के लिए बरेली लेकर गए थे। बरेली में हुई जांच में उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद वो घर आ गए थे, लेकिन अब दोबारा उन्हें बरेली के एक निजी मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
115 दिनों तक शून्य रहे सक्रिय मामले, अब तीन दिन में तीन संक्रमितों की पुष्टि
रामपुर। जिले में 115 दिनों तक कोरोना के सक्रिय मामले शून्य रहे थे। जो कि काफी राहत भरा था। लेकिन, ओमिक्रॉन वैरिएंट की दस्तक के बीच अन्य जनपदों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही अब रामपुर में भी एक बार फिर कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है।
जिले में 115 दिन तक कोई कोरोना सक्रिय मामला नहीं था लेकिन, रविवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद अब नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को भी दो नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसके बाद तीन दिन में जिले में तीन कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। लिहाजा लोगों को अब बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
कोरोना से बचाव के उपाय
भीड़ से दूरी बनाएं
कोविड नियमों का पालन करें
घर से बाहर निकलें तो मास्क का प्रयोग करें
हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे
नए साल के जश्न और शादी समारोह जैसे आयोजनों में जाने से बचें
मंगलवार को आई रिपोर्ट में दो कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई हैं। इसमें एक चार साल की बच्ची और एक महिला हैं। दोनों रविवार को निकले कोरोना संक्रमित व्यक्ति के परिवार के सदस्य हैं। - पंकज द्विवेदी, जिला मलेरिया अधिकारी, रामपुर