{"_id":"65624671a75692134e01b624","slug":"two-more-arrested-in-murder-of-history-sheeter-rampur-news-c-282-1-rmp1001-10778-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हिस्ट्रीशीटर की हत्या में दो और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हिस्ट्रीशीटर की हत्या में दो और गिरफ्तार
Sun, 26 Nov 2023 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
मिलक। हिस्ट्रीशीटर की हत्या के आरोपी उसके चचेरे भाई और चाचा के साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिस्ट्रीशीटर खाता चिंतामन निवासी विनोद कश्यप की रविवार 19 नवंबर की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या में आरोपी चाचा अंगनलाल को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया था। शनिवार को पुलिस ने उसके चचेरे भाई काकुल और हत्यारे चाचा के साले पप्पू को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को बिलासपुर मार्ग स्थित ओवर ब्रिज के नीचे से किरा गांव निवासी पप्पू और खाता चिंतमन निवासी काकुल को गिरफ्तार किया। दोनों हिस्ट्रीशीटर की हत्या के आरोप में फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराने के बाद चालान कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए दोनों व्यक्तियों के पास से आला कत्ल भी बरामद किया। हिस्ट्रीशीटर की हत्या में आरोपी उसका चचेरा भाई कपिल अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि हत्या में चार लोगों के नाम एफआईआर दर्ज थी जिनमें तीन लोगों को अब तक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक हत्यारोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।