{"_id":"583dd4624f1c1bb61fde66b0","slug":"two-injured-in-firing00","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे की रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग प्रधानपति सहित दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे की रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग प्रधानपति सहित दो लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो / दढियाल रामपुर
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा में कोटे की रंजिश को लेकर दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद पहले मारपीट हुई। उसके बा बाद में दोनों पक्षों में जमकर फायरिगं हुई। जिसमें प्रधानपति सहित दो गोली लगने समेत चार घायल हो गए।। फायरिंग के बाद गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलो को अस्पताल पहुँचायां। घटना से गांव में तनाव की को देखते हुए वहां पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
ग्राम महुआखेड़ा मे ग्राम पंचायत चुनाव कें बाद से कोटे को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि मौजूदा प्रधानपति ने कुछ माह पूर्व वर्षो से गांव में राशन बांट रहे कोटा डीलर का कोटा निरस्त करा कर पड़ोसी गांव लालपुर के कोटा डीलर से अटैच करा दिया है। मंगलवार की शाम लगभग 3 बजें गांव के पूर्व माध्यमिक विधालय परिसर में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में प्रधानपति व गांव के पूर्व कोटा डीलर के परिवार के लड़कों में कोटे को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते दोनो के परिजन अवैध असलहे निकाल लायें और एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी।
इससे साप्ताहिक बाजार में मौजूद दुकानदारों व ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुँचने के बाद मामला शांत हुआ । इस दौरान मारपीट व फायरिगं में एक पक्ष की ओर से प्रधानपति जलील अहमद व नासिर जबकि दूसरे पक्ष के साजिद व शाकिर घायल हो गये। ग्राम प्रधानपति जलील अहमद पुत्र रहीस अहमद व दूसरें पक्ष के गांव के पूर्व कोटा डीलर का भतीजा साजिद पुत्र मौ0 अहमद गोली लगने से घायल बताये गये है ।
विज्ञापन
पुलिस ने गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दोनो को टांड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । फायरिंग से गांव मे तनाव की स्थिति है। एहतियातन गांव मे पुलिस तैनात कर दी गई है। चौकी प्रभारी मुमताज खां ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नही दी गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। गांव में शांति है।