फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two including the groom died during a Bolero accident in Balrampur

शादी की खुशियों पर हादसे का ग्रहण: सड़क दुर्घटना में दूल्हा समेत दो की मौत, सदमे में दुल्हन; मची चीख पुकार

Mon, 12 Jun 2023 07:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 12 Jun 2023 07:33 PM IST
सार

सड़क हादसे में दूल्हा समेत दो की मौत हो गई। जबकि बालिका समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। 12 जून को शादी होनी थी। इसलिए दूल्हे का परिवार एक दिन पहले घर से निकला था।

विज्ञापन
Two including the groom died during a Bolero accident in Balrampur
सड़क हादसे में दूल्हे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुशी-खुशी दूल्हे की बरात लेकर जा रहे बोलेरो सवार लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दूल्हा समेत दो की मौत हो गई। जबकि बालिका समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर रवाना हो गए।

विज्ञापन

शादी से एक दिन पहले निकले थे दुल्हन के घर
शाहबाद के मधुकर गांव निवासी सत्यपाल की शादी गोरखपुर क्षेत्र निवासी युवती से तय हुई थी। सोमवार 12 जून को शादी होनी थी। गोरखपुर की दूरी होने के कारण शादी से एक दिन पहले रविवार को दूल्हा सत्यपाल (20) पिता सूरजपाल, बहन रजनी, रजनी की बेटी लक्ष्मी (6) जनपद संभल के थाना कुड़फतेहगढ़ क्षेत्र के रीठ निवासी रिश्तेदार होरीलाल (38), दूल्हा के फूफा जनपद संभल के तोडपुर, रीठ निवासी होलासी, दूसरे फूफा जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र के चंगेरी निवासी रामभरोसे, जनपद संभल के कैथल निवासी रिश्तेदार देवकी, शाहबाद के मधुकर निवासी बोलेरो चालक और मधुकर गांव के राशन डीलर पति वासुदेव सभी बोलेरो में सवार होकर निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हा समेत दो की मौत
परिजनों के अनुसार, गोरखपुर जाते समय सोमवार तड़के तकरीबन चार बजे जनपद बलरामपुर क्षेत्र के गांव चकवा स्थित हाइवे पर बोलेरो चालक डंपर से भिड़ गया। हादसे के बाद बलरामपुर जनपद थाना क्षेत्र की पुलिस हाईवे पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन इस दुर्घटना में दूल्हा सत्यपाल इनके चचेरे भाई के ससुर होरीलाल की मौत हो गई। बलरामपुर पुलिस ने सभी की शिनाख्त करने के बाद मधुकर गांव में परिवार के अन्य लोगों से संपर्क साधा और दुर्घटना के बारे में अवगत कराया। दुर्घटना सुनने के बाद परिवार के अन्य लोग तुरंत घटनास्थल के लिए निकल पड़े। हादसे के बाद से दूल्हा की मां राजवती और बहन नेमवती का रो-रो कर बुरा हाल है। वह दोनों सदमे से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। परिवार में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

विज्ञापन

कई दिनों से घर में मनाई जा रही शादी खुशियां हुई काफूर
मधुकर से सत्यपाल की बरात में मात्र कुछ रिश्तेदार ही जा रहे थे। दरअसल गोरखपुर की दूरी होने कारण अधिक बराती नही जा सके। जिस कारण खास परिवार के लोग बोलेरो में सवार होकर जा रहे थे। दूल्हा की मां राजवती अपने बेटे और उसकी दुल्हन के इंतजार में खुशियां मना रही थी। लेकिन दूल्हा की मौत ने मां को झंकझोर कर दिया है। घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। 

सदमे से बाहर नहीं निकल पा रही दुल्हन
दूल्हा सत्यपाल की शादी गोरखपुर निवासी युवती से सोमवार शाम को होनी थी। शादी वाले दिन सोमवार सुबह से ही बरात को लेकर तैयारियां चल रही थी। दुल्हन के हल्दी और मेहंदी की रस्मे अदा हो रही थी। दुल्हन अपने दूल्हा का इंतजार कर रही थी। सोमवार शाम को मंडप में होने वाली शादी की खुशी से दुल्हन के परिवार के लोग काफी उत्साहित थे। लेकिन इसी बीच दूल्हा की मौत की खबर ने दुल्हन और उसके परिवार के लोगों को सदमे में पहुंचा दिया। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि दुल्हन बदहवास हालात में है और सदमे से बाहर नही निकल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed