फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two friends riding a scooty injured in a car collision on Nainital HighwayTwo friends riding a scooty injured in a car collision on Nainital Highway

Rampur News: नैनीताल हाईवे पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो सहेलियां घायल

Mon, 27 Apr 2026 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 27 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two friends riding a scooty injured in a car collision on Nainital HighwayTwo friends riding a scooty injured in a car collision on Nainital Highway
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर एक अज्ञात कार चालक ने स्कूटी सवार दो सहेलियों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रपुर की आवास विकास कॉलोनी निवासी आरती देवी शनिवार देर शाम केमरी से दवाई लेकर स्कूटी से अपने घर जा रही थीं। उनके साथ उनकी सहेली रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी मंजू देवी भी स्कूटी पर बैठी थीं।
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर नया गांव जीरो पॉइंट के पास एक कार चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी समेत दोनों सहेलियां हाईवे पर गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद चालक कार समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में लोगों ने घायल दोनों सहेलियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।

घटना की कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed