{"_id":"58d2d4434f1c1b771d1a125b","slug":"two-dumper-sieze-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन से भरे दो डंपर सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन से भरे दो डंपर सीज
अमर उजाला ब्यूरो मसवासी रामपुर
Updated Thu, 23 Mar 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
मानपुर चेकपोस्ट पर रेत से भरे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते एआरटीओ
विज्ञापन
उपसंभागीय परिवहन अधिकारी ने अवैध रूप से खनन भर कर ला रहे दो डंपरों को सीज किया है। साथ दो डंपरों पर चालान कार्रवाई की है। एआरटीओ की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है।
खनन से भरे कई वाहन चालक इधर उधर छोड़ कर भाग गए जबकि खनन अधिकारी ने भी खनन से भरे चार ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ सीज कार्रवाई की है।बुधवार की सुबह एआरटीओ अरविंद कुमार जैशल मसवासी क्षेत्र की उत्तराखंड सीमा पर पहुँचे उत्तराखंड से स्वार सीमा में प्रवेश कर रहे खनन से भरे डंपरों को एआरटीओ ने रोक लिया। क्षमता से अधिक भार होने पर एआरटीओ ने दो डंपरों के खिलाफ सीज कार्रवाई की जबकि दो डंपरों के अभिलेख अपूर्ण मिलने पर उनके खिलाफ चालान कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने सीज किए गए डंपरों को मानपुर चेकपोस्ट खड़ा कर दिया है।
एआरटीओ की इस कार्रवाई से वाहन चालको में हड़कंप मच गया है। कई वाहन चालक अपने वाहन मार्ग के किनारे छोड़ कर फरार हो गए। उधर खनन अधिकारी शेलेंद्र कुमार मौर्य ने भी अवैध रूप से खनन ढोने वाले वाहनों की धर पकड़ की कार्रवाई के दौरान चार ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया गया। सीज किए वाहन मानपुर चेकपोस्ट पर मसवासी पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए है।