{"_id":"57fd360c4f1c1b893928dfda","slug":"two-died-due-to-fever000","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से होमगार्ड और महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से होमगार्ड और महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक/रामपुर
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुखार और डेंगू से हो रही मौतों को सिलसिला लगातार जारी है। मिलक में होमगार्ड तो स्वार में एक महिला की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है। अब तक बुखार और डेंगू से 83 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोतवाली क्षेत्र के तिराह गांव निवासी होमगार्ड लालाराम (30) को कई दिन पहले बुखार आया था। पहले निजी चिकित्सक के यहां उसका इलाज कराया गया लेकिन बीती रात होमगार्ड की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिवार वाले इलाज को कहीं ले पाते, उससे पहले ही देररात होमगार्ड की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
बुखार की चपेट में कई लोग हैं। इससे पहले नगर और क्षेत्र में बुखार से आठ जानें जा चुकी हैं। लगातार मौतें होने से लोगों में दहशत का माहौल है। स्वार के भोट बक्काल गांव में भी बुखार का प्रकोप है। गांव निवासी महिला शीला की बुखार से मौत हो गई। वहीं उत्तर प्रदेश वाल्मीकि महासभा के जिला महामंत्री सोनू कठेरिया ने कार्यकर्ताओं के संघ भोट बक्काल पहुंचकर महिला की मौत पर गम जताया। साथ ही परिजनों को सांत्वना दी। इस मौके पर रविंद्र कठेरिया, मनीष कठेरिया, शुभम कुमार, सरनलाल भी थे।
विज्ञापन