फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two died due to fever

दढ़ियाल में बुखार से छात्रा समेत दो की मौत

Tue, 30 Aug 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Tue, 30 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
two died due to fever
रामपुर में सोमवार को जिला अस्पताल में एक बेड पर भर्ती दो-दो मरीज।

विज्ञापन
 जिले में रहस्यमय बुखार से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार की रात रूपपुर और पीपली नायक गांवों दो बुखार पीड़ितों की मौत हो गई। इसमें एक स्नातक की छात्रा थी। वहीं दो दिन में पांच बुखार पीड़ितों की मौत से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। बुखार से 39 मरीजों की मौत हो चुकी है।

क्षेत्र के ग्राम रूपपुर गांव निवासी मुन्नी लाल की बेटी सोनी स्नातक की छात्रा थी। सोनी को करीब डेढ़ सप्ताह पहले बुखार आया था। परिजनों ने छात्रा का इलाज टांडा के एक निजी चिकित्सक से कराया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार सुबह हालत ज्यादा बिगड़ने पर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रात करीब दस बजे सोनी की मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, पीपली नायक गांव निवासी वकीला को पांच दिन पूर्व बुखार आया था। पहले वकीला के परिजनों ने उसका उपचार निजी डाक्टरों से कराया लेकिन, हालत लगातार बिगड़ने पर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर रविवार रात वकीला की उपचार के दौरान मौत हो गई। क्षेत्र में दो दिनों में पांच की मौत से ग्रामीणों में दशहत बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed