फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two children died due to drowning in a pond in Rampur

सबको रूला गए सुशील और मैदान सिंह: तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, पूरे गांव में छाया मातम

Thu, 25 May 2023 07:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमोरा(रामपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमोरा(रामपुर) Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 May 2023 07:09 PM IST
सार

छात्रों के शव को अमृत सरोवर से ग्रामीणों ने बाहर निकाला। दोनों छात्र गांव के ही सरकारी स्कूल से पढ़ाई करते थे।

विज्ञापन
Two children died due to drowning in a pond in Rampur
सुशील और मैदान सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर स्थित शहजादनगर थाना क्षेत्र के मोमिनपुर अहमदाबाद के मझरा गांव में गुरुवार दोपहर दो छात्रों की अमृत सरोवर में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा कि दोनों छात्र अमृत सरोवर में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय किसी तरह गहरे गड्डे में पहुंच गए। जहां सुशील पुत्र मदन सिंह (11 वर्ष) और मैदान सिंह पुत्र गुड्डू यादव कक्षा छह में पढ़ता था। 

विज्ञापन

अमृत सरोवर पर काम कर रहे मजदूरों को जब छात्र काफी समय तक दिखाई नहीं दिए तो उन्होंने इधर-उधर देखा। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। छात्रों के शव को अमृत सरोवर से ग्रामीणों ने बाहर निकाला। दोनों छात्र गांव के ही सरकारी स्कूल से पढ़ाई करते थे। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed