{"_id":"6750bbf37445b6b18a039f77","slug":"two-arrested-including-absconding-prize-money-in-firing-case-rampur-news-c-282-1-rmp1004-135194-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: फायरिंग के मामले में फरार इनामी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: फायरिंग के मामले में फरार इनामी समेत दो गिरफ्तार
Thu, 05 Dec 2024 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपियों पर इनाम घोषित होते ही पुलिस को सफलता मिलनी शुरू हो गई है। पुलिस ने इस मामले में एक इनामी समेत उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों की तलाश है। फरार आरोपियों की तलाश को छापेमारी की जा रही है।
मामला सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित शाहबाद गेट स्थित एक बैंक्वेट हॉल का है। 12 नवंबर की रात में शादी समारोह के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। माैके पर अफरातफरी मच गई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में शहर कोतवाली के मोहल्ला मस्जिद पीलू राजद्वारा निवासी मोहम्मद फिरदौस राशिद खां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर साईम एजाज, उवेज खान, जावेद हाजी और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में अब साईम एजाज, उवैश खां और जावेद अली पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनाम घोषित होने के चौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने इस मामले में दस हजार के इनामी मिलकखानम थाना क्षेत्र के जिठनिया गांव निवासी जावेद अली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इस मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर आजाद शर्मा ने अपनी तफ्तीश में एक और व्यक्ति की भूमिका पाई है, जिस पर पुलिस ने उसके साथी जिठनिया जागीर निवासी शानू खां को भी गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइंस थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।