फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Troubled by the history-sheeter, the villager left home with his family

Rampur News: हिस्ट्रीशीटर से परेशान ग्रामीण ने परिवार समेत छोड़ा घर

Sat, 17 May 2025 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 17 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the history-sheeter, the villager left home with his family
पटवाई। थाना क्षेत्र के एक गांव में हिस्ट्रीशीटर से परेशान ग्रामीण ने परिवार समेत गांव छोड़ दिया। वह गांव छोड़ अपनी बहन के घर चला गया। इस दौरान ग्रामीण पशुओं को भी साथ ले गया। ग्रामीण का कहना है कि हिस्ट्रीशीट द्वारा उसकी हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस कारण उसने परिवार समेत गांव छोड़ दिया है। मामला थाना पटवाई क्षेत्र के गांव मजरा मंडोली का है।
विज्ञापन

यहां का रहने वाले मजदूर तेजपाल परिवार समेत पटवाई थाने पहुंचा और गांव छोड़ने की जानकारी दी। तेजपाल ने बताया कि गांव में ही एक हिस्ट्रीशीटर है। उसने एक व्यक्ति की हत्या की थी। जिसके बाद जेल भी गया था। आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले हिस्ट्रीशीटर की भैंस मर गई थी। जिसके बाद किसी तांत्रिक ने उसे बताया कि उनकी भैंस को तेजपाल ने जहर देकर मारा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात हिस्ट्रीशीटर तमंचा लेकर उनके घर घुस आया था। शोर मचाने पर आरोपी हत्या करने की धमकी देकर चला गया था। घटना से डरे परिवार ने छुटकारा पाने के लिए गांव छोड़ दिया। घर में ताला डालकर पशु और जरूरत का सामान आदि लेकर गांव छोड़कर चले गए है। थाना प्रभारी पटवाई संदीप कुमार ने बताया कि मजरा मंडोली गांव में भैंसों को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। गांव छोड़कर जाने की जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed