फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tribute to dr.ambedkar

बाबा साहेब ने करोड़ों लोगों को दिलाया हक  

Wed, 07 Dec 2016 12:49 AM IST
अमर  उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर  उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Wed, 07 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

बाबा साहेब के श्रद्धांजलि कार्यक्रम  में भीड़ उमड़ पड़ी। बसपाइयों ने डा. भीमराव अंबेडकर को शत- शत नमन किया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने की अपील की।  बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। 

नगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में  बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया। बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। आयोजित कार्यक्रम में जोन कोआर्डिनेटर लोकमन सिंह ने कहा कि बाबा साहब के त्याग, तपस्या व बलिदान को दलित और मुस्लिम भुला नहीं सकते। दलित और मुसमलान एक साइकिल के दो पहिए हैं।
विज्ञापन


दलित और मुसलमानों ने पहले अंग्रेजी से लड़ाई और अब आरएसएस व मनुवाद से लड़ाई लड़ रहे हैं। शहर प्रभारी व प्रत्याशी डा.तनवीर अहमद खां ने कहा कि बाबा साहब डा. अंबेडकर कोई शब्द नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय क्रांति का नाम है। बाबा साहेब ने करोड़ों लोगों को उनका हक व सम्मान दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अमरीश पटेल ने कहा कि बाबा साहब ने पिछड़ा समाज के लोगों के साथ महिलाओं को भी उनके अधिकार दिलाए। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सागर ने कहा कि बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन कमजोर लोगों को उनका हक दिलवाने में लगा दिया। नगर विधानसभा अध्यक्ष महेश कुमार सागर ने बाबा साहब ने दलित  समाज को नई दिशा दी। संचालन जिला कोषाध्यक्ष राजेश प्रकाश सैनी ने किया।

सैदनगर में चमरौवा के बसपा विधायक अली यूसुफ अली ने डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर चमरौवा विधानसभा क्षेत्र के दिलपुरा गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक ने कहा कि बाबा साहेब ने सभी वर्गों को बराबर का सम्मान दिलाया।इस मौके पर ओमप्रकाश कश्यप, विधायक के प्रतिनिधि  मुरशद पाशा, हरिओम कश्यप, अता हुसैन, नरेश गौतम भी थे।

बिलासपुर में मंगलवार की सुबह दस बजे बाबा साहेब के अनुयायी व बसपा कार्यकर्ता नगर में नैनीताल राजमार्ग स्थित अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। बसपा प्रत्याशी प्रदीप गंगवार व पूर्व लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सुरेंद्र कुमार कुक्कू, शिवरतन भारती, अशोक सागर, रामजीवन गौतम, संजीव कुमार, रमेश सागर, रमेश चंद्र गंगवार,  आदि ने बाबा साहब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


 स्वार में बाबा साहेब दलितों के ही नही समस्त पिछड़े व शोषित वर्गो के लिये भी प्रेरणाश्रोत थे। उक्त विचार बाबा साहेब के 61 वें परिनिर्वाण दिवस पर भावाधस के प्रदेश महामंत्री दीप सिंह राही ने व्यक्त किए।  कैलाश एकलव्य, सुनील वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि, बृजेश, आनंद भारती, प्रमोद कुमार, शरवेश, प्रेम सडाना मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed