फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Treatment of animals started in the hospital after 20 days

Rampur News: 20 दिन बाद अस्पताल में पशुओं का उपचार शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Treatment of animals started in the hospital after 20 days
रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में कारगिल शहीद बलजीत सिंह के गांव नवाबगंज में बुधवार को एसडीएम की छापामार कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को पशु चिकित्सालय में 20 दिन बाद पशु चिकित्सक पहुंचे। जहां किसानों ने अपने पशुओं का उपचार कराया।किसानों की शिकायत पर बुधवार को एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सालय बंद मिला था। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया था कि पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन कुमार वर्मा 25 अगस्त से अस्पताल नहीं आ रहे हैं, जिसके कारण वह लोग अपने पशुओं का उपचार कराने के लिए परेशान हैं। एसडीएम ने मामले की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को भेजी थी। डीएम के आदेश पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कौशलगंज पशु चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वीरपाल सिंह यादव को नवाबगंज पशु चिकित्सालय भेजा। बृहस्पतिवार को डॉ. वीरपाल सिंह ने अस्पताल पहुंचकर पशुओं का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed