फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   trains and buses full on diwali

ट्रेनें-बसें फुल, सीट के लिए मारामारी

Thu, 12 Nov 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 12 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
trains and buses full on diwali
दीपावली से पहले ट्रेन-बसों में उमड़ी यात्रियों की भीड़ कम होती नजर नहीं आ रही है। दीपावली के बाद भैया दूज को लेकर गुरुवार को भी रोडवेज बसों और ट्रेनों में सामान्य से कई गुना अधिक भीड़ रही। ऐसे में व्यवस्थाएं बनाए रखने में रेलवे-रोडवेज प्रशासन के साथ ही जीआरपी-आरपीएफ को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन



जीआरपी ने बुधवार और गुरुवार को स्टेशन वऔर ट्रेनों में चेकिंग कर त्योहार के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत बनाए रखने की कोशिश की। त्योहारी सीजन में रोडवेज बसों और ट्रेनों में भीड़ के उमड़ने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। ट्रेन से लेकर बस में सीट पाने को लेकर मारामारी सी मची रही।
विज्ञापन



शुक्रवार को भैया दूज होने के कारण गुरुवार को ट्रेन और बसों में भीड़ दोपहर बाद बढ़नी शुरू हुई। नजदीकी जिलों में रिश्तेदारी वाले लोग सुबह को गोवर्धन पूजा कर भैया दूज के लिए रवाना हुए। ट्रेन और बसों में गुरुवार दोपहर बाद भी भीड़ का आलम अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेनों में गेट पर खड़ी सवारियां नजर आईं तो रोडवेज बस स्टेशन पर भी यात्रियों की अधिक भीड़ नजर आई। त्योहारी सीजन की यह भीड़ शुक्रवार को भैया दूज और फिर रविवार को सबसे अधिक रहेगी। यात्रियों की भीड़ के अनुसार रोडवेज प्रशासन की ओर से भी लगभग सभी रूटों पर बसों का संचालन कराया गया।


एआरएम एनके वर्मा ने बताया कि दिल्ली-बरेली रूट पर सबसे अधिक सवारियां निकलती हैं। इस कारण इस रूट पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही शुक्रवार को सभी चालक-परिचालकों को डिपो की बसों को ऑन रोड करने का निर्देश दिया गया है। क्योंकि शुक्रवार और रविवार को सबसे अधिक भीड़ होगी।



वहीं, ट्रेनों में उमड़ी भीड़ के कारण जीआरपी ने जहां बुधवार को दीपावली पर्व पर चेकिंग की तो गुरुवार को भी ट्रेनों औक स्टेशन पर चेकिंग की। जीआरपी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सभी जीआरपी कर्मियों को विशेष सतर्क रहने और सभी ट्रेनों में अवश्य चेकिंग करने का प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed