फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   train late fron havy fog

आठ ट्रेनें रद्द, कई विलंब से पहुंची

Thu, 14 Jan 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
train late fron havy fog
जिले में गुरुवार को घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। पारा गिरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। खराब मौसम के कारण आठ ट्रेनें रद्द रहीं तो कई घंटों के विलंब से पहुंचीं। इससे यात्री कड़ाके की ठंड में स्टेशन पर ठिठुरते रहे।
विज्ञापन



दिसंबर माह से ही खराब मौसम के कारण पटरी से उतरा रेल यातायात अभी तक सुचारु नहीं हुआ है। गुरुवार को खराब मौसम के कारण आठ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। गुरुवार को जनसेवा एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस, लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर, शहीद एक्सप्रेस, हावड़ा-काठगोदाम, अवध-आसाम एक्सप्रेस के साथ ही अमृतसर से हावड़ा के लिए जाने वाली अमृतसर मेल और लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को भी रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन



मेरठ से लखनऊ को जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस करीब पौने तीन घंटे विलंब से पहुंची। इसके साथ ही नौचंदी एक्सप्रेस और पदमावत एक्सप्रेस करीब आधे घंटे और सत्याग्रह एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेनों के देर से पहुंचने और रद्द होने के कारण यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कोहरे के करण हाईवे पर भी दिन निकलने तक वाहन रेंगते हुए चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed