{"_id":"00e944f441a60043c9d3192a965883e6","slug":"trafic-banned-on-panwadiya-crossing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनवड़िया क्रासिंग पर छह घंटे बंद रहेगा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनवड़िया क्रासिंग पर छह घंटे बंद रहेगा ट्रैफिक
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
पनवड़िया के पास नाले के ऊपर ओवरब्रिज बनाने के लिए सोमवार को गार्डर रखे जाएंगे। इसके मद्देनजर नेशनल हाईवे-24 पर पनवड़िया क्रासिंग सोमवार को सुबह आठ बजे से दोपहर बाद दो बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगी। क्रासिंग से होकर छोटे वाहन भी नहीं निकलेंगे।
पुलिस ने पनवड़िया क्रासिंग पर रूट डायवर्ट कर दिया है। बरेली की ओर आने-जाने वालों से बाईपास से होकर निकलने की सलाह दी गई है। डायवर्जन के मुताबिक शहजादनगर से रामपुर की ओर आने वाला ट्रैफिक भमरौवा एवं पहाड़ी गेट से नगर में प्रवेश करेगा। रामपुर से शहजादनगर की ओर जाने वाला ट्रैफिक पहाड़ी गेट व भमरौवा होते हुए निकलेगा।