फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Traders protest demanding the opening of Bapu Mall

Rampur News: बापू मॉल शुरू कराने की मांग पर व्यापारियों का प्रदर्शन

Wed, 06 May 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 06 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Traders protest demanding the opening of Bapu Mall
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने मंगलवार को नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने तिलक नगर कॉलोनी कार्यालय से कलक्ट्रेट तक मार्च कर नगर मजिस्ट्रेट सालिक राम को एक ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने नगर पालिका पर शहर के विकास में बाधा डालने और जनसमस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि नगर पालिका परिषद जनता और व्यापारी समाज की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रही है, जिससे शहर का विकास रुक रहा है। 24.96 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बापू मॉल का मुद्दा उठाया। कहा कि यह मॉल 13 वर्ष से बनकर तैयार है, लेकिन नगर पालिका ने इसे अब तक शुरू नहीं कराया है।
विज्ञापन

इस लापरवाही से शहर का विकास ठप पड़ा है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना को तुरंत शुरू करने की मांग की। यहां राजीव शर्मा, अरविंद गुप्ता, महफूज हुसैन, पप्पू खान, अब्दुल बासिक सहित कई व्यापारी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
कर वृद्धि और डिवाइडर पर आपत्ति
व्यापारियों ने हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स में 50 गुना वृद्धि को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि आम जनता और व्यापारी समाज को बड़ी संख्या में नोटिस बांटे गए हैं, जो नियमानुसार उचित नहीं हैं। व्यापार मंडल ने इस वृद्धि पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इसके अतिरिक्त, हामिद स्कूल के सामने पतली सड़क पर मनमाने तरीके से लगाए गए डिवाइडर को हटाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed