फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   traders demanded to remove lockdown

शनिवार व रविवार का लॉकडाउन हटाए सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
traders demanded to remove lockdown
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारी हित में सरकार से शनिवार और रविवार वीकेंड लॉकडाउन हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को संगठन के मुख्य कार्यालय पर हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि प्रदेश में शनिवार और रविवार का लॉकडाउन लगने से व्यापारियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रदेश में लगभग समाप्ति की ओर है। शनिवार और रविवार के लॉक डाउन की वजह से व्यापार प्रभावित हो रहा है। जनहित और व्यापारी हित में उत्तराखंड प्रदेश में भी शनिवार और रविवार का लॉकडाउन हटाए जाने के आदेश जारी हो चुके हैं। लेकिन, उत्तर प्रदेश में लाक डाउन हटाने का अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। नोटबंदी और लगातार दो बार कोरोना की लहर आने से प्रदेश में व्यापार बर्बाद हो चुका है। बेरोजगारी भी चरम सीमा पर पहुंच गई है। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को लॉकडाउन हटाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भी भेजा। राजीव शर्मा, बाबर खान, राज बहादुर यादव, अरविंद गुप्ता, रविंद्र सिंह टोनी, पंकज सिंह, मेराज हुसैन, महफूज हुसैन, सलविंदर विराट, सोहेल खान, नजमी खान, सआदत अली, अरविंद कुमार मिश्रा, इश्तियाक अहमद, शाहिद अली अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed