फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Trader filed a complaint against EO, accused of demanding bribe

व्यापारी ने ईओ के खिलाफ दी तहरीर, रिश्वत मांगने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Trader filed a complaint against EO, accused of demanding bribe
रामपुर। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ गंज थाने में तहरीर दी है, जिसमें आरोप लगाया कि ईओ ने 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के शोभित गुप्ता मंगल की पैठ पुराना गंज में किराना का व्यापार करते हैं। उन्होंने कहा कि जब वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे, तभी अचानक एक नवंबर को शाम छह बजे नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार अपने साथ चार पांच कर्मचारी लेकर उनकी दुकान पर आ गए और छापा मारने लगे। आरोप लगाया कि जब ईओ को बताया गया कि वह व्यापार मंडल के मुख्य पदाधिकारी हैं, तो वह भड़क गए और दुकान के अंदर घुसकर कर्मचारियों को साथ में लेकर उनके साथ मारपीट करने लगे। दुकान से उनका सारा सामान बाहर फेंकने लगे। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी ने उनसे 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की और मामला खत्म करने की बात कही। इस पर नगर पालिका इंस्पेक्टर देवेंद्र बहादुर को पांच हजार रुपये रिश्वत के रूप में कुछ व्यापारियों के सामने दिए। ईओ कार्रवाई न करने का भरोसा दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि रिश्वत लेते हुए फोटो भी है। उन्होंने ईओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed