फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tool kit given to 10 persons

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दस लोगों को दी टूल किट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
tool kit given to 10 persons
रामपुर। गांधी जयंती के मौके पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दस लोगों को विभिन्न ट्रेडों की टूल किट प्रदान की गई। भरोसा जताया कि यह प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छोटे -छोटे उद्योग भी बेहतर तरीके से संचालित होंगे और प्रदेश की प्रगति में योगदान देंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत जिले में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 10 लोगों को विभिन्न ट्रेडों की टूल किट भी प्रदान की। राज्यमंत्री ने कहा कि यह प्रशिक्षण उन्हें आर्थिक सशक्तीकरण की ओर अग्रसर करेगा। वे प्रशिक्षित होकर अपने छोटे-छोटे उद्योगों को बेहतर तरीके से संचालित कर सकेंगे तथा स्वयं की आजीविका के साधनों को बढ़ाने में सक्षम हो सकेंगे। डीएम ने कहा कि जिले में बच्चों के संरक्षण और देखभाल के लिए चाइल्ड केयर प्रोटक्शन फंड बनाया गया है, जिसके माध्यम से कूड़ा बीनने जैसे कार्यों में लगे हुए बच्चों के विकास को गति मिलेगी। उसी प्रकार ऐसे गरीब और जरूरतमंद लोग जिन्हें तत्काल उपचार की जरूरत होती है, परंतु उन्हें इस दौरान विभिन्न प्रकार से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे जरूरतमंद लोगों के त्वरित उपचार और बेहतरी के लिए भी कोष स्थापित किया जाएगा। बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा ओडीओपी के अंतर्गत 11 लाभार्थियों को 70 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया है, ताकि वे अपना उद्यम स्थापित करके रोजगार का सृजन कर सकें तथा अन्य लोगों को भी रोजगार के साधनों से जोड़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed