फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   told against doctor

पूर्व सभासद ने डाक्टर के खिलाफ दिए बयान

Fri, 29 Jul 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Fri, 29 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
told against doctor
रामपुर में पीड़िता के घर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष और सपा नेता।
 डाक्टर ताज मोहम्मद पर रेप का प्रयास करने का आरोप लगाने वाली पूर्व सभासद को पुलिस ने अपनी निगरानी में कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के समक्ष पूर्व सभासद ने डाक्टर ताज मोहम्मद पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि की। 
विज्ञापन


शहर के डाक्टर ताज मोहम्मद पर पूर्व सभासद ने रेप का प्रयास करने और जातिसूचक  शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए 25 जुलाई की  रात में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए हालांकि बुधवार की शाम को डाक्टर के आवास पर छापा भी मारा था।
विज्ञापन


मगर डाक्टर हत्थे नहीं चढ़ा था। गुरुवार को पुलिस ने पीड़ित महिला के 164 के तहत बयान कराने के लिए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां पूर्व सभासद ने डाक्टर पर लगाए गए सभी आरोपों की पुष्टि की। कहा कि उसके साथ डाक्टर ने रेप की कोशिश की। मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित भी किया। पुलिस की कड़ी निगरानी में महिला सभासद के बयान दर्ज हो गए हैं। अब पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed