{"_id":"57e03fbe4f1c1ba269a82c4b","slug":"three-persons-died-due-to-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से छात्रा समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से छात्रा समेत तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/केमरी/खजुरिया/ शाहबाद रामपुर
Updated Tue, 20 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में बुखार का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार से पीड़ित कक्षा दो की एक छात्रा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, वहीं, एक युवक की बुखार से मौत हो गई है। उधर शाहबाद क्षेत्र के गदमर गांव में बुखार से युवती की जान चली गई। बसपा नेता के भतीजे की बहू भी डेंगू से पीड़ित होकर अस्पताल में भर्ती है। अब तक 70 की मौत हो चुकी है।
केमरी थाने के ग्राम हलुनागर निवासी किसान रामकिशोर की आठ वर्षीय पुत्री रजनी गांव के एक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। परिजनों के मुताबिक, उसे एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। रविवार की रात बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, खजुरिया थाने के ग्राम रम्पुरा निवासी मोहम्मद सईद के पुत्र नफीस अहमद (22) को भी एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। पहले तो गांव में उपचार कराया। इसके बाद परिजन उसे रुद्रपुर व हल्द्वानी के निजी अस्पताल ले गए जहां रात में नफीस ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोतवाली के ग्राम फाजलपुर निवासी बसपा नेता जसविंद्र सिंह सरां ने बताया कि उनके भतीजे हरपाल सिंह की पत्नी जसवीर कौर (26) को भी कई दिन पूर्व बुखार आया था। रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डेंगू होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
शाहबाद क्षेत्र के गांव गदमर निवासी बन्ने की बीस साल की बेटी मेनाज को तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। उसके बाद परिजन लगातार उसका निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो सका। इसके बाद डाक्टर ने उसको बेहतर इलाज के लिए बरेली रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान अस्पताल में रविवार की रात को उसकी मौत हो गई।