फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three persons died due to aids

कोरोना-डेंगू के बीच भी कम नहीं हुआ एड्स का जोखिम, अप्रैल से अब तक 51 संक्रमितों की हो चुकी है पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
three persons died due to aids
रामपुर। एचआईवी-एड्स की रोकथाम को लेकर अब जागरूकता कार्यक्रम होते नहीं दिखते। विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रमों की औपचारिकता निभा दी जाती है। जबकि कोरोना और डेंगू काल में भी एड्स के मामले लगातार बढ़े हैं। न तो सरकारी और स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर एड्स की रोकथाम को जागरूकता के पर्याप्त कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और न ही लोग इसको लेकर सावधानी बरत रहे हैं। नतीजतन लगातार एड्स के मामले सामने आ रहे हैं, मौजूदा वर्ष में अप्रैल से अब तक 51 नए एचआईवी संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि तीन संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना काल में भी एचआईवी संक्रमण का दायरा बढ़ा है। ये बात जिले में पिछले पांच साल के आंकड़े बयां कर रहे हैं। एचआईवी-एड्स की रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए जिस प्रकार कुछ साल पहले तक कवायदें होती थीं वो अब दिखाई नहीं देतीं। लोग भी लापरवाही बरत रहे हैं, नतीजतन जिले में लगातार एचआईवी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed