फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three persons arrsted n sameer murdur case

पुलिस ने समीर हत्याकांड का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार-

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
three persons arrsted n sameer murdur case
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मुरादाबाद निवासी युवा व्यापारी समीर राजपूत की 8 जनवरी की रात गोली मारकर हत्या करने के मामले मेें पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए व्यापार में नुकसान के बाद एक दूर के रिश्तेदार पर ही साथियों के साथ मिलकर युवा व्यापारी की हत्या करने का दावा किया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी समीर राजपूत शाहबाद गेट के निकट एक बिल्ंिडग में यूनिक बाजार के नाम से ग्रोसरी मार्ट संचालित करते थे। समीर ने सिविल लाइंस के ज्वालानगर में किराए पर कमरा ले रखा था। आठ जनवरी की रात को समीर अपने दोस्त विशाल के साथ बाइक पर सवार होकर मार्ट से किटप्लाई की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही विशाल और समीर किटप्लाई रोड पर पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी थी। गोली उनके गले में लगी थी। गोली चलने की आवाज सुन मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। इतने में बाइक सवार दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। बाद में सूचना पर अन्य रिश्तेदारों के साथ पुुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में घायल को परिजन जिला अस्पताल ले गए थे। वहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था, जहां निजी अस्पताल में समीर को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने समीर राजपूत के पिता मित्रपाल की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस घटना के बाद से ही लगातार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही थी।
इस बीच शुक्रवार की रात सिविल लाइंस पुलिस और एसओजी को बदमाशों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने किट प्लाई रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस को देख तीनों बाइक सवार बाइक लेकर भागने लगे। इस दौरान बाइक फिसल गई और तीनों नीचे गिर गए।
तीनों लोगों ने पुलिस को पास आता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इस बीच एक युवक भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।

बाद में पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और तीसरे युवक को थाने ले आई। पुलिस के अनुुसार पकडे़ गए आरोपी अजीमनगर थाना क्षेत्र के मुरसैना गांव निवासी लाखन सिंह, मिलकखानम थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव निवासी फिरोज और उत्तराखंड के सरिया ताल निवासी देवेश जीना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed