{"_id":"62dedde77fc38262342b3614","slug":"three-persons-arrested-in-selling-of-duplicate-fertilizer-rampur-news-mbd4357664180","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली खाद और दवा बनाकर बेचने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली खाद और दवा बनाकर बेचने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुर। नकली खाद और कीटनाशक दवा बनाकर बेचने के मामले में तीन लोग फंस गए हैं। तीनों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही करीब दो लाख रुपये की कीमत का सामान भी बरामद किया है। जिसे सीज कर दिया गया है। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।
मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नकली खाद व दवा बनाकर बेच रहे हैं। काफी समय से उनका यह काम चल रहा है। जिसके बाद गुप्ता सूचना के आधार पर जिला कृषि अधिकारी ने कोतवाली पुलिस के साथ मोहल्ला राजद्वारा सेंट्रल बैंक की गली में छापेमारी की। इस दौरान गली में एक टाटा मैजिक मिली और उसके साथ दो लोग मिले। टीम ने जब मैजिक चेक किया, तो उसमें कृभको कंपनी का जिंक सल्फेट के 45 बैग लगे थे। जिसके कोई कागजात नहीं दिखाए जा सके। जिसके बाद पूछताछ की गई। जिसमें बताया कि वो तीन लोग मिलकर यह काम करते हैं। उन्होंने उनके द्वारा बताए गए गोदाम पर छापेमारी की, जहां एक व्यक्ति खाद व दवाओं की पैकिंग करता हुआ मिला। पुलिस ने तीन लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया, जिनमें राजीव शर्मा पुत्र प्रेमप्रकाश शर्मा निवासी मोहल्ला राजद्वारा सेंट्रल बैंक गली, मोसिन पुत्र जहूर निवासी हजरतपुर व इमरान पुत्र इशरत उल्ला खां निवासी घेर फारूख शाह शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से टाटा मैजिक 22 टी 3831 में कृभको कंपनी का जिंक सल्फेट कुल मात्रा 22.5 क्विंटल (45 बैग), एक सफेद पाउडर एक किलोग्राम, आईपीएल कंपनी के एमओपी के खाली बैग 17, सिजेंटा कंपनी की वर्टिका मात्रा 340 किलोग्राम, जगन्नाथ साल्ट प्राइवेट लिमिटेड युक्त आयोडीन युक्त रिफाइंड के एक हजार खाली पैकेट आदि सामान बरामद कर सीज कर दिया। जब्त किए गए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये है। वहीं, एक आरोपी मुदित गुप्ता पुत्र महेश चंद्र गुप्ता निवासी पीपल टोला मौके से फरार हो गया। कोतवाली इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें जेल भेज दिया। जबकि, फरार आरोपी की तलाश जारी है।