{"_id":"6b01da2917f7f85322064aab","slug":"three-people-were-sentenced-for-attacking-a-police-team-and-freeing-a-warrantee-rampur-news-c-282-1-rmp1004-185226-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पुलिस टीम पर हमला कर वारंटी को छुड़ाने के मामले में तीन दोषियों को सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पुलिस टीम पर हमला कर वारंटी को छुड़ाने के मामले में तीन दोषियों को सजा
Sat, 21 Nov 2026 11:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस टीम पर हमला कर वारंटी को हिरासत से छुड़ाने के दस साल पुराने मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। कोर्ट ने सिपाही के सिर पर तलवार से वार करने के दोषी रसविन्द्र को पांच साल और वारंटी रंजीत और उसके बेटे जोगी को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई है। तीनों पर कुल 29 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
यह मामला मिलक खानम थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, 27 मई 2016 की रात में मिलक खानम थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ वांछित अपराधियों की तलाश में निकले थे। रात करीब 11:40 बजे पुलिस टीम अज्जूवाला गांव निवासी वारंटी रंजीत पुत्र मक्खन के घर पहुंची। रंजीत घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था। पुलिसकर्मियों ने उसे जगाकर गिरफ्तारी का कारण बताया और हिरासत में ले लिया। इसी दौरान रंजीत के बेटे रसविन्द्र और जोगी ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।
आरोप था कि दोनों तलवार और लाठी-डंडे लेकर पुलिस टीम पर हमलावर हो गए। रसविन्द्र ने सिपाही संजय सिंह के सिर पर तलवार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने शोर मचाकर गांव के 10-15 अन्य लोगों को भी बुला लिया। भीड़ ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और हमलावर वारंटी रंजीत को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर ले गए। घटना के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी की तहरीर पर मिलक खानम थाने में बलवा, हत्या के प्रयास और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराया। सहायक शासकीय अधिवक्ता कुमार सौरभ के अनुसार अदालत ने मुख्य हमलावर रसविन्द्र को पांच साल के सश्रम कारावास और 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं, रंजीत और जोगी को तीन-तीन साल के कारावास के साथ सात-सात हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। कोर्ट ने आदेश के बाद तीनों को जेल भेज दिया है।